BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

"तारक मेहता का उल्टा चश्मा" के इस डायलॉग की वजह से मुसीबत में पड़ गए थे जेठालाल

"तारक मेहता का उल्टा चश्मा" के इस डायलॉग की वजह से मुसीबत में पड़ गए थे जेठालाल
Share

पिछले 12 सालों से लगातार चल रहा शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" गजब की फैन फोलोइंग के साथ टीआरपी में भी बना हुआ है। लेकिन उसके पीछ है इस शो के किरदार और उनकी मेहनत, ऐसा ही एक किरदार है ‘जेठालाल’ जिसे दिलीप जोशी निभाते हैं। तारक मेहता में इस शो को खूब पसंद किया जाता रहा है। खासतौर से दया और जेठालाल की जोड़ी को। यूं तो लोगों को जेठा और दया की मीठी तीखी नोक-झोक और उनके बीच के संवाद काफी पसंद आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जेठालाल एक डायलॉग की वजह से वो मुसीबत में फंसते फंसते भी बचे हैं। 



जेठालाल का ये डायलॉग था काफी फेमस-
तारक मेहता के हर किरदार का अपना एक अलग अंदाज़ और ढंग है और जेठालाल उन्हीं में से एक हैं जिनके कई डायलॉग फेमस हैं लेकिन एक डायलॉग के चलते वो मुसीबत में आ गए थे। वो डायलॉग था - “पागल औरत”. ये बात वो अक्सर शो में अपनी पत्नी दया को बोलते हैं। यूं तो हर बार दर्शकों को जेठा का ये अंदाज खूब पसंद आता है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस डायलॉग पर कई महिला संगठनों ने सवाल उठाते हुए इस पर विरोध जताया था। जिसके बाद अब ये डायलॉग सुनने को नहीं मिलता। हालांकि इस पर ये बात साफ कर दी गई थी कि इसका अर्थ महिलाओं को नीचा दिखाने का बिल्कुल नहीं था। 


फिलहाल शो में नज़र नहीं आ रही हैं दयाबेन-
बात मौजूदा दौर की करें तो काफी समय से शो में दयाबेन नज़र नहीं आ रही हैं। जब से असल जिंदगी में वो मां बनी हैं तब से ही वो छुट्टी पर चल रही हैं, और शो में अब तक उन्होंने वापसी नहीं की है। फिलहाल वो अपने बच्चे पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि बीच में कई बार उनकी शो में वापसी की ख़बरों ने ज़ोर पकड़ा। लेकिन अब तक वो शो में नहीं आई हैं और जेठालाल अकेले ही रह रहे हैं। 

Share

Leave a Reply