लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

जाति मामले में जोगी को मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जाने पूरी खबर

जाति मामले में जोगी को मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जाने पूरी खबर
Share

राष्ट्रीय अजजा आयोग की याचिका खारिज,  अगली सुनवाई तक जोगी का विधायक पद यथावत रहेगा

नता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को जाति मामले में आज बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की याचिका को खारिज करते हुए उनके विधायक पद को अगली सुनवाई 6 नवंबर तक यथावत रखा है। 

बिलासपुर हाईकोर्ट में आज अजीत जोगी की जाति संबंधित प्रकरण पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने इस प्रकरण में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और दो अन्य व्यक्तियों की हस्तक्षेप याचिका पर अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया है कि उपरोक्त तीनों श्री जोगी के जाति-संबंधित प्रकरण में 'आवश्यक पक्षकारÓ की श्रेणी में नहीं आते है। अत: वे प्रकरण के तथ्यों से संबंधित कोई भी दलील नहीं कर पाएंगे और न ही कोई दस्तावेज या अन्य कोई तथ्य न्यायालय के समक्ष प्रेषित कर पाएंगे। उनकी भूमिका केवल इस संबंध में न्यायिक स्थिति को स्पष्ट करने और विधिसम्मत न्यायिक सिद्धांतो को न्यायालय के समक्ष रखने तक ही सीमित रहेगी। साथ ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की आपत्ति को सिरे से खारिज करते हुए न्यायालय ने आदेशित किया कि जो पूर्व में 4 सितम्बर 2019 को श्री जोगी को उनकी विधायकी-सम्बंधित अंतरिम सुरक्षा प्रदान की गई थी, वो मामले की 6 नवम्बर 2019 को अगली सुनवाई तक यथावत रहेगी। 
 

Share

Leave a Reply