नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शूटिंग के लिए मैनपाट पहुंचे जॉनी लीवर, ख़ूबसूरती देखकर कहा...

शूटिंग के लिए मैनपाट पहुंचे जॉनी लीवर, ख़ूबसूरती देखकर कहा...
Share

अंबिकापुर। मैनपाट की खूबसूरती और मौसम अब फिल्म की शूटिंग करने के लिए सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इन दिनों मैनपाट में शॉर्ट फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर और कई फिल्मों में काम कर चुके जैसु सेनगुप्ता शूटिंग के लिए मैनपाट पहुंचे हैं। हालांकि शॉर्ट फिल्म के बारे में जैसु सेनगुप्ता ने प्रोड्यूसर का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन बताया कि यह शॉर्ट फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी।
मैनपाट में हो रही शॉर्ट फिल्म की शूटिंग में मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लगभग 450 से अधिक फिल्मों में अपने कॉमेडी अदाकारी से लोहा मनवाने वाले जॉनी लीवर ने बताया कि इस फिल्म में जॉनी लीवर एक अलग ही रोल में नजर आने वाले हैं। अब तक आप लोगों ने जॉनी लीवर को कॉमेडी करते हुए अक्सर फिल्मों में देखा होगा, लेकिन इस बार मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर शार्ट फिल्म में सीरियस रोल में नजर आंएगे। चर्चा के दौरान जॉनी लीवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में काम करने का मौका मिला है। छत्तीसगढ़ काफी खूबसुरत जगह है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं।
बरहाल इस शॉर्ट फिल्म का नामकरण अब तक नहीं हो पाया है, लेकिन सरगुजा के लोग इस शॉर्ट फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि मैनपाट में हो रही इस शॉर्ट फिल्म की रिलीज कब होती है और अब तक फिल्मों के माध्यम से हंसाने वाले जॉनी लीवर और कई फिल्मों में काम कर चुके जेसु सेनगुप्ता को कितनी सफलता इस शॉर्ट फिल्म से मिलती है।
 


Share

Leave a Reply