छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

जे.एस.पी.एल. में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, आयोजित होंगी अनेक प्रतियोगिताएं

जे.एस.पी.एल. में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, आयोजित होंगी अनेक प्रतियोगिताएं
Share

रायपुरजिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) मशीनरी डिवीजन के यूनिट हेड अरविंद तगई ने आज कहा कि सुरक्षा हमारी प्राथमिकता ही नहीं बल्कि हमारा मूल्य है।

पढ़ें : जब संकरी गली में नहीं जा पाई कार तो मंत्री डॉ. डहरिया स्कूटी चलाते पंहुचें लोगों के द्वार

स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए प्लांट के साथ-साथ गृह और सड़क सुरक्षा भी हमारी नीतियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जेएसपीएल कर्मचारियों के साथ-साथ सामुदायिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अरविंद तगई आज राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों के शुभारंभ के अवसर पर अपने विचार प्रकट कर रहे थे।

पढ़ें : चुनाव जो ना करवाए वो कम है, अब प्रियंका गाँधी ने किया ये काम... 


जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में श्री तगई ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे जीवन में जागरूकता न होने या ध्यान न देने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। प्रत्येक वर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसी कार्यक्रम को विस्तार देते हुए जेएसपीएल 1 से 8 मार्च तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इसके तहत मुख्य रूप से औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तौर-तरीकों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में 5 अप्रैल तक लागू हुआ धारा 144, देर रात्रि प्रशासन ने जारी किया आदेश 


श्री तगई ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत हम उन सेनानियों का भी अभिनंदन करते हैं। जिनके कारण हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। यह उन बलिदानियों को समर्पित है। जिन्होंने अपना रक्त देकर देश की सुरक्षा की। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को भी हम धन्यवाद देते हैं, जिनकी वजह से हम सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। 4 मार्च 1966 को नेशनल सेफ्टी काउंसिल की स्थापना के बाद से ही हमारा देश राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मना रहा है और जीवन के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जेएसपीएल राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मना रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर: ईटा भट्टा गिरने से एक महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत 


इस सप्ताह जेएसपीएल सुरक्षा नारा लेखन, सुरक्षा पोस्टर चित्रांकन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, स्वच्छता, शून्य क्षति प्रबंधन, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। नुक्कड़ नाटक का आयोजन 8 मार्च की शाम जेएसपीएल प्रांगण में स्थित हेरिटेज पार्क में होगा। इन कार्यक्रमों का आयोजन अरविंद तगई के नेतृत्व में गठित एक कमेटी की देखरेख में होगा। जिसमें मुकेश तिवारी, सुनील गुप्ता, सूर्योदय दुबे और शैलेंद्र कुमार प्रसाद सदस्य बनाए गए हैं। इन प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


Share

Leave a Reply