CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कलयुगी बेटे ने माँ को छत में ले जाकर वहां से धक्का दे दिया, मौके पर मौत

कलयुगी बेटे ने माँ को छत में ले जाकर वहां से धक्का दे दिया, मौके पर मौत
Share

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर शहर से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक आदतन शराबी ने नशे में चूर होकर अपनी मां (Mother) को छत पर ले जाकर वहां से धक्का दे दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत (Death) हो गई. वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना भरतपुर शहर के वार्ड नंबर 40 की है. पुलिस ने शव को वहां से उठवाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

पुलिस के अनुसार यहां के बी नारायण गेट स्थित गुरुद्वारे के पास रहने वाला युवक शेरू आदतन शराबी है. वह शराब पीकर आये दिन घर में झगड़े-फसाद करता है. शराब की लत के कारण उसकी मां हुकमी बाई उसे टोकती रहती थी. इस पर वह मां से झगड़ा करता था. लेकिन रविवार रात को तो उसने सभी हदें लांघ दी. रात करीब10 बजे शेरू ने शराब के नशे में फिर से मां के साथ झगड़ा किया. बाद में मां को छत पर ले जाकर नीचे धक्का दे दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर आसपास के लोग वहां पहुंचे. हालात को भांपकर शेरू मौके से फरार हो गया. बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

बाड़मेर में पिता ने मार डाला था चार बेटियों को
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. वहां एक व्यक्ति ने अपनी चार बेटियों को जहर देकर कुंड में फेंक दिया. बाद में आत्महत्या करने की नीयत से खुद ने भी कुंड में छलांग लगा दी थी. लेकिन वह खुद बच गया और चारों बेटियों की मौत हो गई. इस मामले में सामने आया कि उसकी पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी. उसके बाद वह साली से दूसरी शादी करना चाहता था लेकिन ससुराल वाले इसके लिये राजी नहीं हुये. इस पर वह अपने चारों बेटियों को उनके ननिहाल ले आया और गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी थी.


Share

Leave a Reply