नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कपिल शर्मा ने BellBottom पर किया ऐसा ट्वीट, देखकर भड़के अक्षय कुमार... दे डाली धमकी

कपिल शर्मा ने BellBottom पर किया ऐसा ट्वीट, देखकर भड़के अक्षय कुमार... दे डाली धमकी
Share

जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बीच, हाल ही में ट्विटर पर मस्ती भरी नोंक-झोंक देखने को मिली। जो शुरु हुई अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बेलबॉटम' को लेकर कपिल के एक ट्वीट पर... इस पोस्ट में कपिल ने तो तारीफें ही कीं लेकिन इसे देखकर अक्षय ने भड़क कर कपिल की क्लास लगा डाली। सिर्फ यही नहीं अक्षय ने तो कपिल को धमकी भी दे दी कि मिलेंगे तो कॉमेडियन की खबर लेंगे। आगे जानें आखिर अक्षय, कपिल पर इस कदर क्यों भड़क गए?


बेलबॉम को लेकर किया पोस्ट
दरअसल, कपिल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अक्षय की आने वाली फिल्म 'बेलबॉटम' को लेकर लिखा- 'खूबसूरत ट्रेलर अक्षय पाजी। बेलबॉटम की पूरी को बाधाई और शुभकामनाएं'। इस पोस्ट में उन्होंने अक्षय कुमार, जैकी भगनानी और वासु भगनानी को टैग भी किया है। वहीं, इस पर अक्षय ने रिप्लाई देते हुए लिखा- 'जैसे पता चला शो पर आ रहा हूं, शुभकामनाएं भेजी, उसके पहले नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं'। यहां देखें कपिल और अक्षय की मस्ती भरी तकरार-

पहले भी हुई मजेदार नोंक-झोंक
अक्षय, कपिल शर्मा पर इसलिए भड़क गए कि उनकी फिल्म का ट्रेलर बीते कल ही रिलीज हो गया लेकिन कपिल ने आज जाकर इस पर पोस्ट किया। कपिल के लेट पोस्ट ने अक्षय को उनकी क्लास लगाने का मौका दे दिया। अक्षय कुमार इससे पहले भी कई बार कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जा चुके हैं। इस दौरान दोनों की ऐसी ही मजेदार नोंक-झोंक देखने को मिल चुकी है।

 

 


Share

Leave a Reply