लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

केजरीवाल का बड़ा ऐलान अब इनको देंगे 1000-1000 रुपये

केजरीवाल का बड़ा ऐलान अब इनको देंगे 1000-1000 रुपये
Share

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सोमवार को एक बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हर महिला एक हजार रुपये प्रति माह देंगे. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने मोगा की रैली में कहा, ”अगर एक परिवार में सास, बहू और बेटी है तो तीनों के अकाउंट में हजार-हजार रुपए आएंगे.
केजरीवाल ने कहा कि जिन माताओं को बुढापा पेंशन मिल रहा है उनके पेंशन के अलावा भी हजार रुपए देंगे. यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा सशक्तिकरण कार्यक्रम है. पंजाब चुनाव में महिलाएं तय करेंगी कि वोट किसे देना है.”
नकली केजरीवाल घूम रहा है, बचकर रहना
सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा, ”आजकल पंजाब में नकली केजरीवाल घूम रहा है. मैं जो भी पंजाब में वादा करके जाता हूं, वो वही बोल देता है. करता नहीं है लेकिन बोल देता है. मैं आकर बिजली फ्री की बात कहकर गया, तो उसने भी फ्री बिजली का ऐलान कर दिया.
केजरीवाल ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि पंजाब में किसी के भी पास जीरो बिजली बिल आया है. ये सिर्फ मैं कर सकता हूं. उस नकली केजरीवाल से पंजाब के लोगों बचकर रहना होगा. मैंने मोहल्ला क्लिनिक की बात की तो नकली केजरीवाल ने भी ऐलान कर दिया.”
पंजाब में बड़े स्तर पर चुनावी अभियान चला रही है आम आदमी पार्टी
बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़े स्तर पर चुनावी अभियान चला रही है और सत्तारूढ़ कांग्रेस को निशाने पर ले रही है. वहीं कांग्रेस आप पर झूठे वायदे करने का आरोप लगा रही है. आज ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हम किसानों को 8000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रहे हैं. अरविंद केजरीवाल से पूछिए कि वो कौन सी सब्सिडी किसानों को दे रहे हैं.

 


Share

Leave a Reply