BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर रमन सिंह ने कसा तंज

खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर रमन सिंह ने कसा तंज
Share

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने प्रदेश के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा जारी किये गये घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने न ही खैरागढ़ की जनता को याद किया और न ही क्षेत्र में एक भी विकास कार्य किया। अब चुनाव के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खैरागढ़ की जनता की याद आ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह ने एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि खैरागढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एकतरफा लहर है। यहां का वातावरण पूरी तरह से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में है। कांग्रेस की यहां एक भी उपलब्धि नहीं है, जिसके चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट किस उपलब्धि के मांगे यह सोच रहे है। उन्होंने कहा कि वहां जो भी कार्य हुए सभी भाजपा शासनकाल में हुए है।

डा. सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 29 बिन्दुओं का घोषणा पत्र जारी किया है यह देश में पहली बार हुआ है जब कि राज्य की सरकार ने उपचुनाव के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। जबकि एक विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसमें से एक भी वादा अब तक पूरा नहीं कर पायी है।

डा. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन साल में न तो बेरोजगारी भत्ता दिया और न ही शराब बंदी की। किसानों को भी दो साल का बोनस देने का वादा पूरा नहीं किया। यहां तक कि खैरागढ़ के 15000 गरीबों के आवास छिनने का काम भी कांगे्रस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर अगर सरकार को यहां की जनता की चिंता होती तो गरीबों के मकान बनाने पे ध्यान देतेे न कि जमीन बेचकर खर्च करने में।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ क्षेत्र की जनता के साथ स्व. विधायक देवव्रत सिंह जब वे जीवित थे तब उनका भी अपमान लगातार इस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से लगातार देवव्रत सिंह अपने क्षेत्र की जनता के लिए विकास की मांग करते रहे, लेकिन इस सरकार ने उनकी मांगों को नहीं सुना। अब सरकार उनकी आदम कद प्रतिमा बनवाने की बात करते है। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ के चुनाव में कांग्रेस की शिकस्त निश्चित है और आने वाले चुनाव परिणाम में जनता कांग्रेस को हार का स्वाद चखायेगी।
 


Share

Leave a Reply