CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

खुशी कपूर ने करवाया फॉर्मल सूट में बोल्ड फोटोशूट, अब मचा रहा सोशल मीडिया में धमाल

खुशी कपूर ने करवाया फॉर्मल सूट में बोल्ड फोटोशूट, अब मचा रहा सोशल मीडिया में धमाल
Share

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और फैमिली के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. खुशी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. फैंस को उनका लुक काफी पसंद आता है. आज खुशी ने फॉर्मल लुक में फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

खुशी को लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. अभी तक उन्होंने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है और उनके फैन पेज बन गए हैं जो उनकी फोटोज शेयर करते रहते हैं. खुशी का इंस्टाग्राम अकाउंट पहले प्राइवेट था उन्होंने कुछ समय पहले ही इसे पब्लिक किया है. तब से उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है.


खुशी ने आज फॉर्मल सूट में बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है. फोटोज में खुशी अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. उनका लाइट मेकअप और खुले बाल उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं. खुशी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- पावर सूट. खुशी की इन फोटोज से सेलेब्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. नव्या नवेली ने हार्ट इमोजी पोस्ट की थी तो शनाया कपूर भी कमेंट करना नहीं भूलीं. इन तस्वीरों को लगभग 50 हजार लोग लाइक कर चुके हैं.

खुशी कपूर इन समय न्यूयॉर्क में अपनी एक्टिंग की पढ़ाई पूरी कर रही हैं. उनके पिता बोनी कपूर ने कहा है कि जब वह अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी उसके बाद ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी. साथ ही बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अपनी बेटी को लॉन्च नहीं करेंगे. वह चाहते हैं कि खुशी को कोई और फिल्ममेकर लॉन्च करे क्योंकि अगर वह उसे लॉन्च करेंगे तो उसकी गलतियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. आपको बता दें बोनी कपूर ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को भी लॉन्च नहीं किया था. जाह्नवी ने बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म धड़क से डेब्यू किया था. जिसके लिए उनकी काफी तारीफ की गई थी.

 


Share

Leave a Reply