BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जानें वायरल फीवर के लक्षण, हो जाए तो ना घबराएं, अपनाएं ये घरेलू उपाय

जानें वायरल फीवर के लक्षण, हो जाए तो ना घबराएं, अपनाएं ये घरेलू उपाय
Share

मॉनसून यानी बारिश के महीने में बुखार होना आम बात हो जाती है. इस मौसम में सबसे ज्यादा वायरल फीवर की चपेट में लोग आते हैं. लेकिन वायरल फीवर से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं, बस कुछ सावधानियों से आप इससे बच सकते हैं.
सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि डॉक्टर्स के अनुसार, वायरल बुखार के क्या लक्षण हो सकते हैं.
Viral Fever Symptoms
1. गले में दर्द
2. सिर दर्द
3. जोड़ों में दर्द
4. सिर का तेज गर्म होना
5. अचानक से तेज बुखार जो समय-समय पर आता जाता रहे
6. खांसी
7. आंखों का लाल होना
8. उल्टी या मतली
9. बेहद थकान
10. दस्त
अगर आपको ये लक्षण दिखे तो सबसे पहले बीमार व्यक्ति को अलग कमरे में कर दें. इसकी वजह ये है कि यह बुखार एक से दूसरे को होने का खतरा होता है. तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लें. दवाओं का सेवन शुरू करें.
इस बीच आप इन घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं, जिन्हें लोग सालों से अपनाते आए हैं.
काम के देसी नुस्खे
1. ये तो सभी जानते हैं कि तुलसी बेहद फायदेमंद होती है. इसलिए तुलसी का काढ़ा दें. तुलसी की चाय बनाकर दे सकते हैं. तुलसी ड्राप भी गुनगुने पानी संग फायदेमंद है.
2. मौसमी फलों का जरूर सेवन करें.
3. बुखार होने पर तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें. जिससे शरीर में पानी की कमी न हो. साथ ही पाचन आराम से हो जाए.
4. रोग प्रतिरोधक बढ़ाने के लिए गिलोय का सेवन जरूर करें.
5. अदरक की चाय पीएं. इससे खांसी-जुकाम में भी राहत मिलती है.
(डिस्केलमर: लेख में दी गई सलाह केवल सामान्य जानकारी है. ये एक्सपर्ट की राय नहीं है.)

 


Share

Leave a Reply