BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नाग पंचमी पर जानें क्या करना चाहिए और क्या नहीं

नाग पंचमी पर जानें क्या करना चाहिए और क्या नहीं
Share

नाग पंचमी का पर्व बहुत ही विशेष पर्व है. इस पर्व का संबंध सुख समृद्धि से भी है. नाग पंचमी पर नाग देव की पूजा की जाती है. भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का भी विधान है. भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण को सृष्टि का कल्याण करने वाला पालन हार कहा गया. शिव का अर्थ ही कल्याण है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. क्योंकि भगवान शिव के गले में नाग देव विराजते हैं. इनका वासुकि है. वहीं श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का घमंड चूर-चूर किया था.


नाग पंचमी पर ऐसे करें पूजा
इस दिन घर के दरवाजें पर सांप की आठ आकृति बनाएं. इसके बाद इनकी पूजा करें और मिष्ठान का भोग लगाएं. नाग पूजा में हल्दी का प्रयोग करें. नाग पंचमी के दिया जाने वाला दान भी उत्तम माना गया है.


इसलिए नाग को दिया जाता है दूध
एक कथा के अनुसार जब एक श्राप के कारण नागलोक के सांप अग्नि में जलने लगे. दूध शीतल होता है. तब नागों को इस दर्द और पीड़ा से बचाने के लिए कच्चे दूध से स्नान कराया गया. मान्यता है कि जो व्यक्ति नाग पंचमी के दिन पूरी श्रद्धा से पूजा करता है उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.


नाग पंचमी के दिन नहीं करने चाहिए ये काम

नाग पंचमी के दिन लोहे की कढ़ाई में भोजन नहीं बनाना चाहिए. वहीं इस दिन भूमि की खुदाई करना भी शुभ नहीं माना गया है.


ये कार्य करने चाहिए
इस दिन सांपों की सुरक्षा का प्रबंध करना चाहिए. जिन लोगों के पास आवास नहीं होते हैं ऐसे लोगों की इस दिन मदद करनी चाहिए.

 


Share

Leave a Reply