BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोतवाली पुलिस ने होटल में मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं लड़कियां

कोतवाली पुलिस ने होटल में मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं लड़कियां
Share

फरीदाबाद कोतवाली पुलिस ने फिर देर रात होटल में छापेमारी की और लगभग 36 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। इस बार पुलिस ने फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड स्थित श्री बालाजी होटल में रेड डाली। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियों को पकड़ा। इससे पहले पुलिस ने इसी रोड पर द अर्बन होटल ऐंड रेस्तरां में छापेमारी की थी और 44 लोगों को गिरफ्तार किया था।
फरीदाबाद कोतवाली पुलिस ने आधी रात को श्री बालाजी होटल में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इससे पहले बुधवार को कोतवाली पुलिस ने नीला बाटा रोड स्थित द अर्बन होटल ऐंड रेस्तरां में छापा मारा था। इस दौरान कुछ लोग युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थे, जिन्होंने खुद को पुलिस से बचाने के लिए कमरों में बंद कर लिया। बाद में दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। लड़कियों को दिल्ली व नोएडा से बुलाया गया था।
होटल से मिली थीं शराब की बोतलें
यहां लाखों रुपये की कमेटी डालने वाले व्यक्ति ने अपने सदस्यों के लिए यह पार्टी रखी थी। कमेटी की यहां बोली भी लगाई जा रही थी। हालांकि इससे संबंधित सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं। होटल में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें और शराब से भरे हुए गिलास भी मिले हैं। इन लोगों को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए बुधवार रात से गुरुवार शाम तक प्रभावशाली लोगों की ओर से पैरवी लगाई जाती रही।
नकली ग्राहक बन कर होटल पहुंची थी पुलिस
पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि होटल के में रेव पार्टी चल रही है। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने होटल पर रेड करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया और दो पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा ताकि आरोपियों रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सके। थाना प्रभारी ने 2 हजार रुपये का नोट साइन करके एक पुलिस कर्मी को दे दिया जो ग्राहक बनकर होटल में गया।
 


Share

Leave a Reply