लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा स्व. विधायक भीमा मंडावी के शहादत की एनआईए जांच से हमें है न्याय की उम्मीद,सरकार से पूछे कई सवाल

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा स्व. विधायक भीमा मंडावी के शहादत  की एनआईए जांच से हमें है न्याय की उम्मीद,सरकार से पूछे कई सवाल
Share

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने हाईकोर्ट द्वारा स्व. विधायक भीमा मंडावी के शहादत की जांच एनआईए से कराने के फैसला का स्वागत किया है।  उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जांच एजेंसी पेशेवर  ढंग से किसी भी घटना की बड़ी सुक्ष्मता  व गहनता से जांच करती है। हाईकोर्ट के निर्णय से भीमा मंडावी के परिवार सहित भाजपा को भी न्याय की उम्मीद बंधी है। 

 

 नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि न्यायालय के एनआईए जांच के निर्णय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सुप्रीम कोर्ट जाने का वक्तव्य बहुत ही दुखदाई और आश्र्चय भरा है। उन्होंने पूछा कि एनआईए जांच से राज्य सरकार क्यों घबरा रही है? भूपेश बघेल को क्या डर है? ऐसा क्या राज है जिसके खुल जाने का डर सीएम को सता रहा है? उन्होंने कहा कि अफसोस जनक और संदेहास्पद है कि सीएम बघेल घटना के बाद से ही निष्पक्ष जांच में अडंग़ा लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

 

श्री कौशिक ने कहा कि भीमा मंडावी की हत्या के बाद केन्द्र सरकार ने अपने अधिकारों का उपयोग कर एनआईए जांच की घोषणा की थी। देश में कही भी आतंकी घटना पर केन्द्र सरकार एनआईए जांच कर सकती है। हाई कोर्ट में राज्य सरकार के हारने के बाद एनआईए जांच रोकने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुप्रीम कोर्ट जाने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पहले भी झीरम मामले में भी भूपेश बघेल का यही रवैया था। वे बार-बार झीरम का सबूत जेब में लेकर घूमने की बात कर रहे थे लेकिन आजतक साक्ष्य सामने नहीं ला पाये। श्री कौशिक ने कहा कि देश की सर्वश्रेष्ठ जांच एजेंसी को जांच करने देकर न्याय की राह में कांग्रेस सरकार अवरोध पैदा नहीं करे।


Share

Leave a Reply