लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र, जाने क्या कहा

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र, जाने क्या कहा
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के किसानों के पंजीयन की तारीख 15 नवंबर तक बढ़ाने की मांग की है। श्री कौशिक ने कहा कि फिलहाल पंजीयन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर तक पंजीयन नहीं हो पाने के कारण लाखों किसान अपना धान बेचने से वंचित रह जाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने मुख्यमंत्री बघेल को लिखे पत्र में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी करते हुए एक तो धान खरीदी एक माह विलंब से करा रहे हैं, वहीं लाखों किसानों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है जबकि 30 अक्टूबर पंजीयन की आखिरी तारीख थी। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के पंजीयन आदि की फिक्र करने के बजाय नृत्य महोत्सव में मशगूल हैं और प्रदेश के लाखों किसानों का पंजीयन नहीं हो सका है। इससे वे किसान जिनका पंजीयन नहीं हुआ है अपने उपज का धान सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित रह जाएंगे। अतः प्रदेश सरकार किसानों की पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर तक किसानों को पंजीयन कराने का अवसर प्रदान करे।
 


Share

Leave a Reply