लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

विधानसभा शीतकालीन सत्र में विधायक मनोज मंडावी निर्विरोध चुन गए विधानसभा उपाध्यक्ष

विधानसभा शीतकालीन सत्र में विधायक मनोज मंडावी निर्विरोध चुन गए विधानसभा उपाध्यक्ष
Share

रायपुर | विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को विधायक मनोज मंडावी को निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष चुन लिया गया। मंडावी को उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, रविन्द्र चौबे, सत्यनारायण शर्मा, धरमजीत सिंह, केशव चंद्रा, देवती कर्मा और अजय चंद्राकर ने पेश किया। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि मनोज मंडावी विधानसभा में तीन बार विधायक चुने गए,आदिवासी नेता हैं। गौरव की बात है वे निर्विरोध चुने गए। नेता प्रतिपक्ष ने मंडावी को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार विधायक बने तब आपके साथ काम करने का मौका मिला। उस अंचल को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायकक अजय चंद्राकर ने कहा कि दोहरी खुशी है मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर, वे दोस्त हैं। इस सदन में जो भी नेता रहे हैं हमारी विधानसभा अपने नियम और परंपराओं के चलते जानी जाती है। धरमजीत सिंह ने भी मनोज मंडावी को उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि हम सब 1998 मे पहली बार चुने गए, वो हंसमुख हैं उपाध्यक्ष के पद पर बैठेंगे तो हंसमुख व्यक्ति होगा। विपक्ष को उम्मीद है, कोई शिकायत नहीं है, कोई विवाद नहीं है। अब ये परंपरा बन गयी है कि सत्ता पक्ष के ही उपाध्यक्ष बनेंगे ये बने रहने दीजिए।

Share

Leave a Reply