लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

आइये एक नज़र डालते हैं आज के कोविड-19 टीकाकरण के बारे में नवीनतम जानकारी पर

आइये एक नज़र डालते हैं आज के कोविड-19 टीकाकरण के बारे में नवीनतम जानकारी पर
Share

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आज भारत का संचयी टीकाकरण कवरेज 34 करोड़ के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया है। आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार टीके की कुल 34,00,76,232खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान टीके की 42 लाख (42,64,123)खुराक दी गई हैं। टीकाकरण अभियान के 167वें दिन (1 जुलाई, 2021) टीके की दी गई 42,64,123 खुराक में 32,80,998 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक तथा 9,83,125 लाभार्थियों को दी गई टीके की दूसरी खुराक शामिल हैं। कल 18-44 आयुवर्ग के24,51,539 लोगों को टीके की पहली खुराक और 89,027को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
कुल मिलाकर 37 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 9,41,03,985लोगों को टीके की पहली खुराक तथा 22,73,477 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई हैं। आठ राज्यों यानि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18-44 आयुवर्ग के 50 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई हैं। देश के सबसे कमजोर जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए टीकाकरण प्रक्रिया की उच्चतम स्तर पर लगातार समीक्षा और निगरानी की जाती है।

 

 


Share

Leave a Reply