BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

LOCKDOWN 2021: राज्य सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियां सख्त की, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

LOCKDOWN 2021: राज्य सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियां सख्त की, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
Share

राज्य सरकार ने कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं. कर्नाटक सरकार ने केरल और महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है, इसके साथ ही पूरे राज्य में मौजूदा नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की भी अवधि बढ़ा दी गई है. अब नाइट कर्फ्यू रात के 10 बजे के बजाय रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा. राज्य के बेल्लारी और विजयनगर जिलों में नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग को बढ़ा दिया गया है. इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, रोगियों और यात्रियों को आवाजाही की अनुमति होगी.

कोरोना नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रदेश में सभी सामाजिक/राजनीतिक/खेल/मनोरंजन/शैक्षणिक/सांस्कृतिक/धार्मिक समारोह/अन्य सभाएं और बड़ी सभाएं प्रतिबंधित रहेंगी. दो जिलों में , बेल्लारी और विजयनगर जिलों में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उत्तरदायी होगा, और उसपर आईपीसी की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


मुख्यमंत्री बोम्मई ने कही ये बात….
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विशेषज्ञों, मंत्रियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और बैठक के बाद बोम्मई ने कहा, ‘हमने वर्तमान कोविड स्थिति पर चर्चा की है, आने वाले दिनों में संक्रमण दर में संभावित वृद्धि या कमी के बारे में अखिल भारतीय स्तर पर कुछ निर्देश आए हैं, जिसके आधार पर हमने कुछ निर्णय लिए हैं.’
सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी, हमने केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है और राज्य भर में रात का कर्फ्यू रात 10 बजे के बजाय रात 9 बजे से शुरू होगा (यह रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा) और पुलिस को इसे सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है.


Share

Leave a Reply