छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

लॉकडाउन: कोरोना रिटर्न के बाद इन जिलों में किया गया लॉकडाउन और स्कूल, कॉलेज 14 मार्च तक बंद

 लॉकडाउन: कोरोना रिटर्न के बाद इन जिलों में किया गया लॉकडाउन और स्कूल, कॉलेज 14 मार्च तक बंद
Share

पुणे। एक बार फिर कोरोना रिटर्न के बाद हड़कंप मच गया है। फिर से कही लॉकडाउन तो कही जनता कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इसी तरह अब कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए कई जिलों में स्कूल और कॉलेज को भी बंद किया जा रहा है। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में लगातार कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं। कोरोना के नये स्ट्रेन के खतरे के बीच फिर से लोग खौफ में हैं।महाराष्ट्र के पांच जिलों में जहां लॉकडाउन लगा दिया गया है, तो वहीं लातूर में जनता कर्फ्यू घोषित किया गया है। वहीं पुणे में कोरोना के बढ़ते केस की वजह से स्कूल, कॉलेज, निजी कोचिंग संस्थानों को 14 मार्च तक बंद कर दिया गया है| बता दें कि महाराष्ट्र के कई शहरों में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है |

कोरोना रिटर्न के बाद प्रशासन हुआ सतर्क-
कई जिलों में कोरोना के कई केस सामने आए हैं, इसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी खतरे को देखते हुए पुणे शहर के मेयर मुरलीधर मोहोल ने कॉलेज, स्कूल और निजी कोचिंग संस्थाओं को 14 मार्च तक बंद कर दिया है। ऐसा कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए किया गया है। पुणे मेयर के ऑफिस से जारी आदेश के अनुसार रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक पब्लिक मूवमेंट की इजाजत नहीं है। इस दौरान जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अनुमति होगी।

पुणे के अलावा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी निगम ने कक्षा 5 से 9 तक ट्यूशन को बंद कर दिया है। ये प्रतिबंध 15 मार्च तक लागू रहेगा। इसके अलावा कक्षा 11 के ट्यूशन भी बंद कर दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा होने की वजह से कक्षा 10 के छात्रों को राहत दी गई है। कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने छात्रों के जमावड़े को रोकने के लिए ये आदेश जारी किया है। छात्रों के सामने ऑनलाइन क्लास का विकल्प दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को औरंगाबाद में कोरोना के 247 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे।

Share

Leave a Reply