नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

थाने में बंद किया तो वहां भी गाने लगा शराबी, आवाज ऐसी सुनते ही भाग गए पुलिसवाले

थाने में बंद किया तो वहां भी गाने लगा शराबी, आवाज ऐसी सुनते ही भाग गए पुलिसवाले
Share

सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या नजर के सामने पड़ जाए, कहना मुश्किल होता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि आंखें नम हो जाती हैं तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है. अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है. वीडियो एक शराबी से जुड़ा है, जिसे किसी कारण थाने में बंद कर दिया गया. मगर वहां उदास होने की जगह उसने ऐसा कुछ किया कि देखकर यकीन करना मुश्किल होगा. हालांकि वीडियो इतना मजेदार भी है कि बार-बार देखेंगे फिर भी मन नहीं भरेगा.
सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि किसी अपराध के बाद शराबी को थाने में बंद कर दिया गया. पुलिसकर्मी उसे बंद कर चंद कदम आगे बढ़ा ही था कि तभी उसने गाना शुरू कर दिया. गाना भी इतनी तेज आवाज में कि पुलिसवाले भी तुरंत भाग गए. मजेदार है कि उसकी आवाज सुनकर महिला पुलिसकर्मी भी छिपकर खड़ी हो गई. हालांकि किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. इसमें देखा जा सकता है कि थाने की सेल में बंद शराबी गाते हुए कहता है, 'मुझे पीने का शौक नहीं... पीता हूं गम भुलाने को...' फ्रेम में ये दृश्य देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा.
हजारों बार देखा गया वीडियो
जेल में गाते हुए शराबी का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों बार देखा जा चुका है. इसे इंस्टाग्राम पर kashyap_memer नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है, जहां नेटिजन जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो पुलिसकर्मी को ही इंप्रेस कर रहा है.' एक यूजर ने लिखा, 'भाई ने तो गर्दा उड़ा दिया.' एक कमेंट आया, 'वाह! क्या बात है.'

यहां देखिए शराबी का वीडियो

 


Share

Leave a Reply