BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बंद घर में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, गांव वालों ने करा दी मंदिर में जबरन शादी

 बंद घर में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, गांव वालों ने करा दी मंदिर में जबरन शादी
Share

बिहार के गया जिले के इमामगंज प्रखंड में रविवार को गांव वालों ने यहां पर एक बंद घर में प्रेमी जोड़े को रंगेहाथ पकड़ लिया। साथ ही यह बात पूरे गांव में आग तरह फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच मसले को लेकर गांव वालों ने काफी विचार- विमर्श किया और गांव के ही मंदिर में युवक-युवती को लेकर दोनों के बीच शादी करा दी। प्रेम प्रसंग व जबरन शादी कराए जाने की यह घटना गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में घटी। 

मामले पर एक ग्रामीण शख्स का कहना है कि युवक-युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग की भनक किसी तरह से ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद गांव के लोग कई दिनों से इस प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में थे। इस बीच प्रेमी युवक पिछले कई दिनों से लड़की के घर उससे मिलने के लिए आ-जा रहा था। यह सिलसिला उस वक्त होता था कि जब युवती के परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए होते थे। वहीं दूसरे गांव के युवक की गांव में लगातार बढ़ती आवाजाही को देखकर लोगों को संदेह हुआ व जो एक दिन यकीन में बदल गया। इसी सिलसिले के बीच रविवार को गांव वालों ने दोनों को लड़की के घर में रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद लड़की के घर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार इस मसले पर गांव वालों ने काफी विचार किया। इसके बाद गांव वाले दोनों को गांव के ही शिव मंदिर में ले गए। जहां पर इन दोनों के बीच जबरन शादी करा दी गई। इस विवाह को जबरन शादी इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस शादी कार्यक्रम में लड़की व लड़का पक्ष के लोग शामिल ही नहीं थे। इसके अलावा ग्रामीणों ने ना ही प्रेमी जोड़े से शादी की अनुमति ली थी। इस दौरान गांव वालों के दबाव में प्रेमी जोड़े ने शादी भी कर ली। वहीं इस पूरे वाक्ये का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। जिसमें प्रेमी लड़के का नाम मुकेश कुमार बताया गया है जो मैगरा थाना इलाके के बिकुआ कला गांव का निवासी है। वहीं लड़की का नाम चांदनी कुमारी है। जो देवरिया गांव की बताई गई है।
 

Share

Leave a Reply