BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर...जानिए किस शहर में क्या है रेट

सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर...जानिए किस शहर में क्या है रेट
Share

 LPG Commercial Cylinder Price:  एलपीजी स‍िलेंडर (LPG Gas Cylinder Price) के दाम कम होने से एक बार फिर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. इस बार एलपीजी स‍िलेंडर के रेट में 198 रुपये की ग‍िरावट आई है. 1 जुलाई को इंड‍ियन ऑयल (Indian Oil) की तरफ से जारी कीमतों के मुताबिक द‍िल्‍ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर (LPG Commercial Cylinder Price) 198 रुपये सस्ता हो गया.

क्या है एलपीजी सिलेंडर की नई दरें?

द‍िल्‍ली में 30 जून तक 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2219 रुपये में म‍िल रहा था, अब इसकी कीमत घटकर 2021 रुपये हो गई है. कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2322 रुपये थी, जो अब 2140 रुपये में म‍िलेगा. 

मुंबई में 2171.50 से घटकर कीमत 1981 रुपये और चेन्‍नई में 2373 से कम होकर कीमत 2186 रुपये पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ तेल कंपन‍ियों की तरफ से घरेलू गैस स‍िलेंडर में कंपन‍ियों की तरफ से क‍िसी तरह की राहत नहीं दी गई. 14.2 क‍िलो वाला गैस स‍िलेंडर द‍िल्‍ली में 1003 रुपये का म‍िल रहा है.

300 रुपये से ज्‍यादा कम हुए दाम

कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर 1 जून को 135 रुपये सस्ता हुआ था. इस तरह प‍िछले एक महीने के दौरान स‍िलेंडर की कीमत में 300 रुपये से भी ज्‍यादा की कटौती की गई है. मई में स‍िलेंडर के रेट बढ़कर 2354 रुपये पर पहुंच गए थे. घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में आख‍िरी बार 19 मई को बदलाव क‍िया गया था.

200 रुपये प्रत‍ि स‍िलेंडर की सब्‍सिडी

प‍िछले द‍िनों सरकार ने जनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए उज्जवला योजना के तहत 200 रुपये प्रत‍ि स‍िलेंडर की सब्‍सिडी देने का ऐलान क‍िया था. यह सब्सिडी सालाना 12 सिलेंडर तक ही मिलेगी. सरकार के इस कदम से 9 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है. आम आदमी को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है.


Share

Leave a Reply