Maha Shivratri Bhog List: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को क्या भोग लगाएं? यहां देखें पूरी लिस्ट
Maha Shivratri 2026 Bhog List: महाशिवरात्रि के दिन शिव शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। इस दिन महादेव की प्रिय चीजें शिवलिंग पर चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन भोलेनाथ को सात्विक और शुद्ध चीजों को भोग लगाना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
महाशिवरात्रि भोग लिस्ट
- खीर (चावल या मखाना)
- पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर)
- ठंडाई
- सफेद मिठाई (खोया, मावा की बर्फी)
- मालपुआ
- फल (सेब, केला, शकरकंद, मौसमी फल)
- बेर
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं?
- मौसमी फल, केला, सेब, पपीता, अनार
- दूध, दही, छाछ
- साबूदाना खिचड़ी
- कुट्टू के आटे की रोटी या पकौड़ी
- सिंघाड़े के आटे की पूड़ी/पराठा
- मूंगफली, मखाना, काजू-बादाम
- सेंधा नमक
- नारियल पानी
- नींबू पानी
महाशिवरात्रि 2026 पूजा मुहूर्त
- चतुर्दशी तिथि प्रारंभ - फरवरी 15, 2026 को 05:04 पी एम बजे
- चतुर्दशी तिथि समाप्त - फरवरी 16, 2026 को 05:34 पी एम बजे
- निशिता काल पूजा समय - 12:28 ए एम से 01:17 ए एम, फरवरी 16
- शिवरात्रि पारण समय - 16 फरवरी को 07:06 ए एम से 03:46 पी एम तक
महाशिवरात्रि 2026 प्रहर पूजा मुहूर्त
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:39 पी एम से 09:45 पी एम
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:45 पी एम से 12:52 ए एम, फरवरी 16
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:52 ए एम से 03:59 ए एम, फरवरी 16
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:59 ए एम से 07:06 ए एम, फरवरी 16
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। just36news.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)







.jpeg)












