CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING : एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही, पटवारी सहित दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

BIG BREAKING : एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही, पटवारी सहित दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Share

 

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है खबर मिली है कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज तीन अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है| एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर, अंबिकापुर एवं बिलासपुर की टीम ने पटवारी सहित दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है| इसके साथ ही तीनों आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद की गई है|

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के ग्राम भदौरा के सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार राजगीर ने एसीबी बिलासपुर में लिखित शिकायत करते हुए उन्होंने कहा था कि केन्द्र सरकार की रूर्बन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत भदौरा के लिए स्टाप डेम, स्कूल पानी टंकी में शेड निर्माण एवं गांव में तीन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए स्वीकृत लगभग 14,00,000/- में से प्रथम किस्त रिलीज करने के एवज में नवीन कुमार देवांगन, समन्वयक रूर्बन मिशन जिला पंचायत बिलासपुर के द्वारा 5 प्रतिशत की राशि 35,000/- रिश्वत की मांग की गई | इस शिकायत पर एसीबी बिलासपुर ने आज दबिश दी और नवीन कुमार देवांगन को विजय से 35 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा गया|


दूसरा मामला अंबिकापुर जिले से है जहाँ प्रार्थी ओमप्रकाश योगी प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला, रेल्वे कॉलोनी कंरजी जिला सूरजपुर, के द्वारा एसीबी कार्यालय अम्बिकापुर जिला सरगुजा में आकर इस आशय का शिकायत किया कि लॉकडाउन अवधि का वेतन निकालने के एवज में बीईओ सूरजपुर कपूरचंद साहू के द्वारा प्रार्थी के आधे वेतन अर्थात 30,000/- की मांग की गई थी | प्रार्थी के द्वारा शिकायत सत्यापन के दौरान कपूरचंद साहू से मिला एवं मांगी गई रकम 30000/रूपये में से कुछ राशि कम करने निवेदन करने पर कपूरचंद साहू के द्वारा 30000/रुपये में से 5 कम कर लेना कहकर 25,000/-रुपये दे देना कहा गया तथा 25,000/- लेने कि सहमति दी गई | एसीबी अंबिकापुर के द्वारा 7.07. 2020 को आरोपी कपूरचंद साहू, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड सूरजपुर जिला सूरजपुर को अंबिका पेट्रोल पम्प परिसर एसबीआई एटीएम के सामने प्रार्थी ओमप्रकाश योगी से 25,000/रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


तीसरा मामला राजधानी रायपुर से है जानकारी के अनुसार प्रार्थी नरेन्द्र चतुर्वेदी पिता स्व० भागवत चतुर्वेदी उम्र- 28 साल, ग्राम गोपालपुर थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा के द्वारा पुलिस अधीक्षक एसीबी रायपुर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया था कि प्रार्थी के पिता की मौत होने के पश्चात पिता के नाम से धारित कृषि भूमि का फौती उठाकर अपने, अपनी माँ तथा भाई के नाम पर दर्ज कराने एवज में पटवारी लोचन साहू, प0ह0न0 15 अंधियार खोर नवागढ के द्वारा 7500/- रिश्वत की मांग की रिश्वत की रकम अधिक होने के कारण पटवारी द्वारा 2800 रूपये लेने में सहमति हुयी। जिसे प्रार्थी पटवारी को रिश्वत की रकम नही देना चाहता था। अतः प्रार्थी के शिकायत पर एसीबी रायपर के द्वारा शिकायत का सत्यापन कर दिनांक 07.07.2020 को एसीबी रायपर के संयन्त टीम के द्वारा पटवारी लोचन साहू, प०ह0न0 15 अधियार खोर नवागढ़ को फौती उठाने के एवज में पदायिक भवन पटवारी कार्यालय अंधियारखोर नवागढ में 2800/- लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आगे विवेचना की कार्यवाही की जा रही है |


Share

Leave a Reply