BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

इतने हजार वोटों से ममता बनर्जी आगे, जश्न में डूबे टीएमसी कार्यकर्ता

इतने हजार वोटों से ममता बनर्जी आगे, जश्न में डूबे टीएमसी कार्यकर्ता
Share

कोलकातापश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर सैंकड़ों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। यहां खेला होबे की धुन पर कार्यकर्ता थिरक रहे हैं। वहीं 12 वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी 35 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इस बढ़त के बाद ममता बनर्जी की जीत तय मानी जा रही है।

पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। तीनों सीटों में भवानीपुर एक हाई प्रोफाइल सीट है जहां टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और सीपीएम के श्रीजीव विश्वास से है। भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी अहम है। आज के परिणाम से साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद के लिए बनी रहेंगी या नहीं।
भवानीपुर सीट से भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल को अबतक केवल 10477 वोट मिले हैं और वह ममता बनर्जी से 31 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।  जबकि सीपीएम के श्रीजीब विश्वास को अबतक मात्र 1234 वोट मिले हैं।  


अखिलेश यादव ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जीत की घोषणा होने से पहले ही ममता बनर्जी को बधाई दे दी है। उन्होंने कहा कि है ये `ममता दीदी की जो जीत है वही, सत्यमेव जयते की रीत` है। बता दें कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से 31 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।


Share

Leave a Reply