BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मनचले ने छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

 मनचले ने छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Share

भोपाल। कोहेफिजा थाना इलाके में कानून की पढ़ाई कर रही युवती को एक मनचले ने पहले एक अश्लील वीडियो भेजा। फिर फोन करके वीडियो देखकर जवाब देने को कहा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

 कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती एमएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा है। 25 जनवरी को छात्रा घर पर थी, तभी उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक वीडियो भेजा। कुछ देर बाद ही दूसरे नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने युवती को फोन किया। उसने छात्रा से कहा कि मैंने तुम्हें एक वीडियो भेजा है। उसे देखकर फोन पर प्रतिक्रिया दें। छात्रा ने वीडियो देखा वह अश्लील था। छात्रा ने भाई के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। 

Share

Leave a Reply