BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इन 4 चीज़ो के साथ कभी नहीं खाना चाहिए आम, हो सकते है नुकसान

इन 4 चीज़ो के साथ कभी नहीं खाना चाहिए आम, हो सकते है नुकसान
Share

 सेहत। गर्मियों के मौसाम में आम खाना किसे नहीं पसंद। आम को यूं ही नहीं फलो का राजा कहते हैं। आम बाजार में आते ही खरीदने के लिए लंबी कतार लग जाती है। वैसे तो आम को किसी भी समय स्वाद लेकर लोग खा लेते हैं लेकिन इसके सेवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। लोग अक्सर आम के साथ कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक हो सकते हैं इन्हें खाने पर पेट खराब होने तक की नौबत आ जाती है। आज इस लेख में जानते है कि आम के साथ क्या क्या नहीं खाना चाहिए।

आम के साथ ना खाए जाने वाली चीजें

दही

आम के साथ दही को खाने की सलाह नहीं दी जाती है. दही (Curd) और आम एक साथ खाने पर वे शरीर को अंदर से जरूरत से ज्यादा गर्म करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में स्किन संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं और साथ ही शरीर में टॉक्सिंस बढ़ सकते हैं। यह देखते हुए दही और आम को साथ खाने से परहेज किया जाता हैं।

मिर्च

मिर्च और तीखी चीजों को आम के साथ ना खाना ही बेहतर होता है। आम और तीखी चीजों का कोंबिनेशन पेट को बिगाड़ सकता है. इससे स्किन संबंधी दिक्कतें तो बढ़ती ही हैं, साथ ही पेट में दर्द और गड़बड़ी भी हो सकती है।

कोल्ड ड्रिंक्स

कार्बोनेटेड और एक्सेस शुगर से भरपूर कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) को आम के साथ ना खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम खाने के बाद इन कोल्ड ड्रिंक्स को पीने पर पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा शुगर लेवल अत्यधिक बढ़ जाने से शुगर स्पाइक हो सकता है जोकि सेहत के लिए अत्यधिक हानिकारक होता है।

पानी पीना

आम के साथ या आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए। आम के साथ पानी पीने पर पाचनतंत्र खराब हो सकता है। इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स प्रभावित होते हैं। इसके अलावा पेट में दर्द और कब्ज (Constipation) की समस्या हो सकती है।


Share

Leave a Reply