नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

SBI समेत कई बैंकों ने अचानक ही बंद कर दिए हजारों ग्राहकों के अकाउंट, आरबीआई के निर्देश पर हुई कार्रवाई

 SBI समेत कई बैंकों ने अचानक ही बंद कर दिए हजारों ग्राहकों के अकाउंट, आरबीआई के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Share

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक में खाता हो तो यह जानकारी आपके भी काम की है। अगर आपका एसबीआई समेत अन्य बैंकों में खाता है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि बैंकों ने लाखों ग्राहकों के अचानक ही खाते बंद कर दिए हैं और इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार एसबीआई ने करीब 60,000 खातों को बंद कर दिया है और ऐसा रिजर्व बैंक के निर्देश पर किया गया है।
 
बैंक के इस कदम से करंट अकाउंट बंद हो जाने से कई छोटे कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अगर ग्राहक ने किसी दूसरे बैंक से लोन लिया है तो बैंक इन ग्राहकों के चालू खाता नहीं खोल सकते हैं। बैंकों द्वारा ऐसा किया जाने का कारण कैश फ्लो पर नजर रखना और फंड्स की हेराफेरी पर लगाम लगाना है, क्योंकि लोन लेने वाले ग्राहक कई बैंकों में चालू खाते खुलवाकर फंड्स की हेराफेरी कर रहे थे जिसकी वजह से आरबीआई ने इन सभी ग्राहकों के खाते को बंद करने का आदेश दिया है।\

इस संबंध में बैंकों ने ग्राहकों को ईमेल और मैसेज भेजकर इस बारे में जानकारी दे दी है तथा कहा है कि ग्राहक चाहे तो कैश, क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट की सुविधा का फायदा ले सकते हैं और ग्राहकों से 30 दिन के भीतर अपना करंट अकाउंट बंद करने का अनुरोध किया गया है।

Share

Leave a Reply