CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नए साल में WhatsApp में होने जा रहे कई बड़े चैंजेस, मिलने जा रही ये नई सुविधाएं, मज़ा भी हो जायेगा कई गुना…

नए साल में WhatsApp में होने जा रहे कई बड़े चैंजेस, मिलने जा रही ये नई सुविधाएं, मज़ा भी हो जायेगा कई गुना…
Share

 नई दिल्ली : व्हाट्सएप यूजर्स जल्द ही पांच चैट तक पिन कर सकेंगे। वर्तमान में, मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को तीन चैट तक पिन करने की अनुमति देता है। मीडिया खबर के मुताबिक, इसे बढ़ाकर पांच किया जा सकता है। फ़िलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और एक बार रोल आउट होने के बाद यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को अपनी चैट सूची के शीर्ष पर 5 चैट तक पिन करने की अनुमति देगी। इस तरह व्हाट्सएप यूजर्स उन चैट्स को सबसे ऊपर रख सकेंगे जिन्हे वह प्राथमिकता देने चाहते हैं।जैसा कि ऊपर बताया गया है, व्हाट्सएप उपयोगकर्ता तीन चैट तक पिन कर सकते हैं। यह फीचर सोशल मैसेजिंग ऐप के ऐप और डेस्कटॉप वर्जन दोनों पर उपलब्ध है। अगर आप सोच रहे हैं कि व्हाट्सएप पर चैट को कैसे पिन किया जाए, तो आइये जानते हैं कैसे…

स्टेप 1- अपने डिवाइस पर व्हाट्सएप खोलें

स्टेप 2- Apple iPhone पर, उस चैट पर राइट स्वाइप करें जिसे आप पिन करना चाहते हैं

स्टेप 3- एंड्रॉइड पर उस चैट को टैप और होल्ड करें जिसे आप पिन करना चाहते हैं और पिन चैट चुनें

स्टेप 4- डेस्कटॉप पर ड्रॉप डाउन ऐरो पर क्लिक करें, जो चैट पर होवर करने पर दिखाई देता है

स्टेप 5- उसके बाद पिन चैट का ऑप्शन चुनें


Share

Leave a Reply