बस समेत कई वाहन मलबे में दबे, 33 लोगों की मौत
बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड में एक बस और अन्य वाहन दब गए, जिसमें कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस मुश्किल समय में साथ खड़ी है.
यह घटना कोलंबिया के रिसाराल्डा प्रांत की है. कोलंबिया के गृहमंत्री अलफोंसो प्रादा ने बताया कि इस घटना से हम सभी बेहद दुखी हैं. हमें अब तक 3 नाबालिगों समेत 33 शव मिल चुके हैं. इसके अलावा 9 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है. कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 230 किमी दूर कॉफी उत्पादन के लिए मशहूर कोलम्बिया के एक पहाड़ी इलाके में पुएब्लो रिको और सांता सेसिलिया के गांवों के बीच यात्रा करते समय रविवार को लैंडस्लाइड में बस समेत कई वाहन दब गए थे.
ड्राइवर ने की थी बस बचाने की कोशिश
मलबे में दबी बस कोलंबिया के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली और कोंडोटो नगर पालिका के बीच रास्ते में थी. अधिकारियों के अनुसार, इसमें लगभग 25 यात्री सवार थे. हादसे में बचे एक शख्स ने बताया कि ड्राइवर ने बस को बचाने की काफी कोशिश की, जब मलबा नीचे आ रहा था और बस उससे थोड़ी पीछे थे. शख्स ने बताया कि जब हादसा हो गया तो भी ड्राइवर बस बैक करने की कोशिश कर रहा था. घटना में घायल हुए 5 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
टी-20 विश्व कप में आज बड़ा दिन, तीन मुकाबलों से तय होगी अगले दौर की तस्वीर
16-Feb-2026 10:14:46 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, चांदी भी चमकी; हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इतना है भाव
20-Feb-2026 9:25:42 am -
Aaj Ka Panchang 20 February 2026: आज है शुक्रवार, जानें शुभ योग, तिथि और शुभ मुहूर्त
20-Feb-2026 8:23:03 am -
Breaking : व्यापम लैब तकनीशियन भर्ती की फाइनल लिस्ट जारी, देखें सूची
19-Feb-2026 3:39:29 pm







.jpeg)












