BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

फेसबुक-वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम डाउन होने से मार्क जुकरबर्ग ने एक दिन में गंवाए इतने हजार करोड़ रुपये, मांगी माफ़ी

फेसबुक-वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम डाउन होने से मार्क जुकरबर्ग ने एक दिन में गंवाए इतने हजार करोड़ रुपये, मांगी माफ़ी
Share

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित होने से सोमवार को दुनियाभर में हाहाकार मच गया। इससे फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट आई और कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ कुछ ही घंटों में 6.11 अरब डॉलर गिर गई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, जुकरबर्ग ने सेवाएं बाधित होने से करोड़ों यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी।
इन दिक्कतों की वजह से फेसबुक के शेयरों में 4.9 फीसद की गिरावट आई। इस तरह कंपनी का शेयर सितंबर मध्य के बाद से करीब 15 फीसदी गिर चुका है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक फेसबुक के शेयरों में गिरावट से जुकरबर्ग की नेटवर्थ 6.11 अरब डॉलर गिरकर 122 अरब डॉलर रह गई है। कुछ दिन पहले वह 140 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर थे, लेकिन अब वह फिर से बिल गेट्स से पिछड़ गए हैं। गेट्स 124 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर हैं।

सर्विस बहाल होने के बाद फेसबुक ने ट्विटर पर कहा, 'दुनियाभर के लोग और बिजनस जो हम पर निर्भर हैं, उनके लिए हमें दुख है। हम अपने ऐप्स और सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि वे दोबारा ऑनलाइन वापस आ रहे हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद।'
इस बीच जुकरबर्ग ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित होने से यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, 'फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर की सेवाएं बहाल हो गई हैं। आज इनकी सेवाओं में जो बाधा आई, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं जानता हूं कि आप अपने लोगों से जुड़े रहने के लिए हमारी सर्विसेज पर कितना निर्भर हैं।'

 


Share

Leave a Reply