छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कारों की कीमतों में इजाफा कर सकती है मारुति सुजुकी

कारों की कीमतों में इजाफा कर सकती है मारुति सुजुकी
Share

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने की योजना बना रही है, क्योंकि कच्चे माल सामग्री के दाम बढऩे के कारण कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा है। बीते एक वर्ष में मारुति सुजुकी ने कारों के दाम चार बार बढ़ाते हुए कुल 8.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक ने कहा कि कंपनी को कच्चे माल की कीमतों में नरमी की उम्मीद थी, लेकिन वे ऊंचे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में स्टील, एल्युमीनियम, तांबा और कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है, जिससे कार की कीमतों में बढ़ोत्तरी की जरूरत पड़ी है।

कार के दामों की ओर बढ़ोत्तरी की इशारा करते हुए श्रीवास्तव ने कहा, स्टील के दाम 38 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 75-77 रुपए प्रति किलो हो गया है। हाल ही में इसमें और मजबूती आई है। कीमती धातुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। रोडियम जो कभी 16,000 रुपए प्रति ग्राम होता है, यह बढ़कर 65,000 रुपए प्रति ग्राम हो गया है। तांबे के दाम 5200 डालर प्रति टन से बढ़कर अब 10,400 डालर प्रति टन हो गए हैं।

हालांकि एसयूवी वर्ग की श्रेणी में बढ़ती मांग को देखते हुए मारूति सुजुकी ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में इसे मजबूत करने का फैसला किया है।
श्रीवास्तव ने कहा अगर आप एसयूवी को बाहर रखें तो बाजार में हमारी हिस्सेदारी 66 प्रतिशत है, लेकिन अगर आप इसे जोड़ते है तो हमारी हिस्सेदारी घटकर 45 प्रतिशत हो जाती है। इसका मतलब है कि हम एसयूवी वर्ग में कमजोर है जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है। हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में सुधार करते हुए एसयूवी वर्ग में आगे बढ़ेगें। उन्होंने कहा,इसके आगे इस समय हम कुछ नहीं कह सकते हैं, लेकिन एक बात मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करने जा रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि कंपनी भारतीय कार बाजार को लेकर उत्साहित है। निर्यात बाजार में प्रवृत्ति पर  श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2021-22 में विभिन्न देशों में अब तक के रिकॉर्ड 2,38,400 वाहनों का निर्यात किया है। मारुति सुजुकी के लिए मुख्य निर्यात बाजारों में दक्षिण अफ्रीका, चिले, मिश्र, फिलीपींस और कोलंबिया है। इन पांचों देशों में वित्त वर्ष 2021-22 में गाडिय़ों की मांगों में इजाफा हुआ है।

 


Share

Leave a Reply