लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भाजपा की बपौती नहीं, सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति के है आराध्य - घनश्याम तिवारी

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भाजपा की बपौती नहीं, सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति के है आराध्य - घनश्याम तिवारी
Share

रायपुर, देश के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट निर्णय के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के मंदिर निर्माण पर हर भारतीय को हर्ष, प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हो रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी हमारी आस्था का प्रतीक हैं मगर भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार इस निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने में लगी है।


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, भारत मे सनातन धर्म को मानने वाला देश का हर नागरिक श्री राम भक्त है, भाजपा राम भक्त होने का प्रमाण पत्र बांटने की कोशिश ना करे। छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम जी का ननिहाल माता कौशल्या की धरती है। भगवान श्री राम जी वनवास के 14 साल में 12 साल छग से जुड़े हैं। 15 वर्षों तक भाजपा सत्ता पर रही रमन सिंह मुख्यमंत्री रहे उनके मंत्री मंडल में बृजमोहन अग्रवाल जी पर्यटन, संस्कृति धर्मस्व जैसे विभिन्न विभागों के मंत्री रहे परंतु कभी भी छत्तीसगढ़ की पहचान माता कौशल्या की धरती, श्री राम वनपथ गमन को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने कोई प्रयास नहीं किये और आज समूची भाजपा प्रभु श्री राम के नाम पर राजनीति पर उतारू है। छत्तीसगढ की जनता इसे लेकर पूर्ववर्ती रमन सरकार और भाजपा को कभी माफ नही करेगी।
 


Share

Leave a Reply