BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

इस महीने में हो सकती है, 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा...

इस महीने में हो सकती है, 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा...
Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों लिए सूचना जारी किया है 10वीं-12वीं में पूरक आए छात्र अब पढाई में जुट जाए. परीक्षा जुलाई में आयोजित हो सकती है . एक महीने के भीतर परिणाम में जारी कर दिए जाएँगे .पूरक एग्जाम दिलाने वाले छात्रों का साल खराब नही होगा कॉलेज में आसानी से प्रवेश मिल जायेंगे, इसके आलावा अभी परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं।

30 मई के बाद इनका मूल्यांकन होगा। इसके बाद पूरक परीक्षा के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे। बता दें कि 10वीं की परीक्षा में इस बार 15 हजार 983 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है।वहीं 294 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए हैं, इनमें 115 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गए हैं और 134 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किए गए हैं, 17 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 28 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।


वहीं 12वीं में 34 हजार 199 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। विभिन्न कारणों से 188 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम रोके गए हैं, इनमें नकल के कारण सात के परिणाम रोके गए हैं।पात्रता के अभाव में 171 परीक्षार्थी के आवेदन निरस्त किए गए और चार परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त छह परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
 


Share

Leave a Reply