नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बर्थडे पर शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटोज, फैंस हुए हैरान, यहाँ देखे

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बर्थडे पर शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटोज, फैंस हुए हैरान, यहाँ देखे
Share

नई दिल्ली : मीनाक्षी शेषाद्रि 80 व 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं. मीनाक्षी शेषाद्रि 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि अब एक्ट्रेस फिल्मों से तो दूर हैं, लेकिन समय-समय पर वे सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रहती हैं. मीनाक्षी शेषाद्रि ने कल यानी 16 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने अपनी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस लेटेस्ट फोटो में मीनाक्षी फूलों और गुब्बारों के साथ नजर आ रही हैं.

मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “आप सभी को शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद”. इस पोस्ट में मीनाक्षी व्हाइट कलर की एक टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं. मीनाक्षी ने फोटो में हंसते हुए एक गाल पर हाथ रखकर पोज दिया है. मीनाक्षी शेषाद्रि की इस फोटो को हजारों की संख्या में लोगों ने लाइक किया है. फैन्स और सितारों के भी कमेंट्स पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे माय क्वीन', तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल मीनाक्षी जी'.

मीनाक्षी शेषाद्रि की इस पोस्ट पर लोग दिल और फायर इमोजी भी कमेंट करके खूब प्यार लुटा रहे हैं. मीनाक्षी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. दामिनी, हीरो, घातक, घायल एक्ट्रेस की कुछ बेहतरीन फिल्में हैं. अपने जमाने में मीनाक्षी हर बड़े एक्टर के साथ नजर आ चुकी हैं. मीनाक्षी ने हरीश मैसूर के साथ शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. आखिरी बार उन्हें सनी देओल के साथ 1996 की फिल्म घातक में देखा गया था.
 


Share

Leave a Reply