छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

इन 5 बातों को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च करते हैं मर्द, हैरान कर देगी ये रिसर्च

इन 5 बातों को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च करते हैं मर्द, हैरान कर देगी ये रिसर्च
Share

सेहत की बात हो या फिर खूबसूरती निखारने की, ज्यादातर लोग गूगल की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। कोरोना की वजह से पिछले कुछ समय से लोगों का अधिकतर समय इंटरनेट पर ही बीत रहा है। ऐसे में वो अपनी हर समस्या को सुलझाने के लिए गूगल की मदद ले रहे हैं। हाल ही में frommars.com की तरफ से एक रिसर्च की गई है, जिसमें पता लगा है कि पुरुष गूगल पर क्या-क्या सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। आइए जानते हैं पुरुषों से जुड़े वो 5 सवाल जिनके जवाब वो अकेले में गूगल से चुपके से पूछते हैं।
गूगल पर क्या-क्या सर्च करते हैं मर्द?
हाल ही में frommars.com की तरफ से एक रिसर्च हुई है जिसमें पता चला है कि गूगल पर मर्द किन चीजों को सबसे ज्यातदा सर्च करते हैं। हालांकि. ये सभी 5 चीजें मर्दों के सबसे बड़े 5 मिथ हैं और इनसे बचकर रहने में ही उनकी भलाई हैं। ऐसा इसलिए पुरुषों की सेक्स लाइफ से लेकर उनके बालों के झड़ने तक सोशल मीडिया पर कई गलत चीजें मौजूद हैं। जिनको फॉलो करने के चक्कर में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो कॉमन बातें जो पुरुषों के स्वास्थ को लेकर प्रचलित हैं-
-हर साल गूगल पर 68,600 लोगों ने सर्च किया कि कमजोर इरेक्शन नपुसंकता की निशानी है या कहीं में नपुंसक तो नहीं?
-हर साल औसतन 68,400 लोगों ने गूगल पर सर्च किया कि क्या शेविंग करने से आपकी दाढ़ी के बाल ज्यादा बढ़ते हैं।
-हर साल 61,200 लोगों ने इस बात को गूगल पर सर्च किया कि क्या पुरुषों को ब्रेस्टस कैंसर नहीं हो सकता है।
-टोपी लगाने और चोटी बढ़ाने की वजह से पुरुषों के बाल झड़ते हैं इस पर औसतन 52,100 लोग हर साल सर्च करते हैं।
-51,000 लोगों ने इस बात पर सर्च किया कि प्रोटीन को वर्कआउट के तुरंत बाद लेना चाहिए या नहीं या फिर उन्हें कौन सा प्रोटीन खाना चाहिए।
इन सवालों के क्या हैं सही जवाब-
यदि कोई पुरुष कमजोर इरेक्शंन महसूस करता है तो ये जरूरी नहीं कि इसकी वजह नपुसंकता ही हो। इस तरह की समस्या बुजुर्गों में बहुत आम होती है। इसके अलावा कई बार डायबिटीज, ओबेसिटी और उच्चत रक्तचाप जैसे हेल्थस इश्यूज भी इसका कारण बन जाते हैं। ऐसे में लोग अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
शेविंग से बाल बढ़ते हैं-
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि शेविंग से आपके बाल घने होते हैं। अगर आप अपने बालों या चेहरे पर कोई बदलाव महसूस कर रहे हैं तो, इसकी कई वजहें हो सकती हैं। कभी-कभी अधिक दवा का सेवन करने से भी ऐसा हो सकता है।
पुरुषों में ब्रेस्‍ट कैंसर -
विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुषों में महिलाओं जितना तो नहीं लेकिन हां उन्हें भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। यह पुरुषों में होने वाले बाकी कैंसर की तुलना में बहुत अलग होता है। 60 साल की उम्र के बाद मर्द इस समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।
 


Share

Leave a Reply