BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होली में इस बार 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 10 साल का टूटेगा रिकॉर्ड

 होली में इस बार 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 10 साल का टूटेगा रिकॉर्ड
Share

नई दिल्ली। इस बार की होली पिछले दशक में सबसे अधिक गर्म होने वाली है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे पहले वर्ष 2011 में होली पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने के साथ तापमान अधिकतम 34 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। दिन भर आसमान साफ रहेगा और धूप लोगों को परेशान करेगी। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस होली पर मौसम ज्यादा गर्म रहने वाला है। होली के आसपास दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना भी नहीं बन रही है। वर्ष 2010 में होली का पर्व फरवरी माह में था। वर्ष 2000 के बाद यह तीसरी बार है, जब होली का पर्व 25 मार्च के बाद है। अमूमन इन दिनों मौसम अधिक गर्म माना जाता है। इससे पहले, वर्ष 2005 में 25 मार्च और 2013 में 27 मार्च को होली मनाई गई थी। 

मौसम विभाग के मुताबिक, हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी ज्यादा वृद्धि नहीं हो रही है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 32 और न्यूनतम सामान्य से एक कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 36 से 81 फीसदी तक दर्ज किया गया। वहीं, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। 

बदलते मौसम का असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा औसत श्रेणी में बनी रही। अगले दो दिन भी इसके इसी स्तर पर रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद व नोएडा की हवा 135 एक्यूआई के साथ सबसे साफ रही। 

सफर के अनुसार, इन दिनों हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर है। वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ देने से एक्यूआई मेें सुधार है। अगले दो दिन तक यही स्थिति रहेगी। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 142 व पीएम2.5 का स्तर 53 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।

Share

Leave a Reply