लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

टिकटॉक को खरीद सकती है माइक्रोसॉफ्ट, पढ़े पूरी खबर

 टिकटॉक को खरीद सकती है माइक्रोसॉफ्ट, पढ़े पूरी खबर
Share

नईदिल्ली। चाइनीज ऐप टिकटॉक को पहले भारत ने सुरक्षा कारणों से बैन किया। उसके बाद अमेरिका में उसे बैन करने की तैयारी चल रही थी। इसको लेकर खुद डोनाल्ड ट्रंप और सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइक पोम्पियो कई बार बयान दे चुके हैं। लेकिन पिछले 24 घंटे में जो कुछ हुआ है वह चौंकाने वाला है। ताजा खबर ये है कि अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक का अधिग्रहण कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का प्लान है कि बाइटडांस जो टिकटॉक की पैरंट कंपनी है वह टिकटॉक की ओनरशिप बेच दे। इस रिपोर्ट के सामने आने के कुछ घंटे बाद मीडिया में एक दूसरी रिपोर्ट सामने आई जिसके मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक का अमेरिकी ऑपरेशन खरीद सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस के बीच अडवांस टॉक जारी है। संभव है कि सोमवार तक यह डील फाइनल हो जाए। बता दें कि बाइटडांस टिकटॉक की पैरंट कंपनी है।

भारत ने टिकटॉक समेत 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है और इस कदम का अमेरिकी प्रशासन और सांसदों दोनों ने स्वागत किया है। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम बहुत सारे विकल्पों को देख रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट और टिकटॉक डील में माइक्रोसॉफ्ट, बाइटडांस और व्हाइट हाउस के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। बातचीत में बदलाव संभव है और सौदा नहीं भी हो सकता है।

Share

Leave a Reply