CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दूध हुआ महंगा, कल से नए रेट में होगी बिक्री, बताई यह वजह

दूध हुआ महंगा, कल से नए रेट में होगी बिक्री, बताई यह वजह
Share

  Mother Dairy : मदर डेयरी अपने दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं. यह जानकारी मदर डेयरी प्रवक्ता ने दी. उन्होंने कहा कि मदर डेयरी को अपने तरल दूध के उपभोक्ता मूल्य में 30 अप्रैल, 2025 से 2 रुपये प्रति लीटर तक का संशोधन करना पड़ा है. खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि को संबोधित करने के लिए यह मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया है, जो पिछले कुछ महीनों में 4-5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गया है. खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत और लू की स्थिति के कारण है.

एक बयान में कंपनी ने कहा कि बल्क वेंडेड मिल्क अब 56 रुपये, प्रीमियर फुल क्रीम मिल्क अल्ट्रा आधा लीटर 39 रुपये, फुल क्रीम मिल्क आधा लीटर 35, 1 लीटर 69  रुपये, टोन्ड मिल्क 1 लीटर 57 और आधा लीटर 29  रुपये में मिलेगा.

इसके अलावा डबल टोंड मिल्क एक लीटर 51 रुपये, आधा लीटर 26  रुपये, काउ मिल्क 1 लीटर 59 रुपये और आधा लीटर 30  रुपये है.


Share

Leave a Reply