BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

महंगाई और बेरोजगारी से लड़ रहे लाखों भारतीय परिवार : राहुल गांधी

महंगाई और बेरोजगारी से लड़ रहे लाखों भारतीय परिवार : राहुल गांधी
Share

नई दिल्ली : घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा। पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि लाखों भारतीय परिवार अत्यधिक महंगाई, बेरोजगारी और खराब शासन के खिलाफ एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए और इसे उसी स्तर पर लाना चाहिए जैसा कि 2014 में सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए था।


घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में शनिवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नए सशोधन के साथ 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत अब शनिवार से 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 414 रुपये थी और हर सिलेंडर पर 827 रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी।


राहुल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आम आदमी की सुरक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा लागू सभी सुरक्षा उपाय हटा दिए हैं। राहुल ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, आज लाखों भारतीय परिवार अत्यधिक मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और खराब शासन के खिलाफ एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने हैशटैग 'महंगाई मुक्त भारत' और 'बीजेपीफेल्सइंडिया' के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसा कभी नहीं होने दिया। हम जरूरतमंद परिवारों का समर्थन करते हैं और हमेशा करेंगे।


घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की खबर के बाद कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत में 585 रुपये से अधिक की वृद्धि की है और दी जाने वाली सब्सिडी को भी समाप्त कर दिया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, भाजपा अमीर है, लोग लाचार हैं। भाजपा शासन में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम ढाई गुना बढ़ गए हैं। एलपीजी सिलेंडर अब मध्यम वर्ग और गरीबों की पहुंच से बाहर है।
 


Share

Leave a Reply