BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया मंत्री सिंहदेव का जन्मदिवस

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया मंत्री सिंहदेव का जन्मदिवस
Share

अंबिकापुर। स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। रक्तदान स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, मरीजो को फल, वाकिंग स्टिक और चश्मा का वितरण किया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के चलते टीएस सिंह देव अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। उत्साही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह शिविर लगाकर रक्तदान किया, रक्तदाताओं में बड़ी संख्या महिलाओं और युवतियों की भी रही। एक दिन में रिकॉर्ड 171 युवक युवतियों ने रक्तदान किया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया महापौर डॉ अजय तिर्की और डॉ हर्षप्रीत टुटेजा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया डॉ लाल पैथ लैब के संचालक प्रभात सिन्हा ने 250 लोगों का रक्त परीक्षण किया।
रक्तदान के लिए प्रेरित करना मकसद
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का उद्देश्य ग्रामवासियों के मन से रक्तदान से कमजोरी की भ्रांति को दूर करना था।शिविर की खास बात यह रही कि आज नए नेगेटिव ग्रुप के लोगों के पहचान हुई। शिविर के आयोजन में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ,ब्लाक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, विजय सिंह टपरकेला, सयैद अख्तर हुसैन, आशीष वर्मा,अनीमा केरकेट्टा, युंका अध्यक्ष उत्तम राजवाड़े , सुनील मिश्रा, रामसाय, रजनीश सिंह, अमित जैसवाल, रामप्रकाश, संजू कश्यप ,नारद गुप्ता, प्रमेंद्र सरजाल, उमाशंकर, धनेश्वर, प्रमोद कुजूर,भीमसेन की सक्रिय भूमिका रही।
स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव के जन्मदिन पर नवापारा रामपुर भगवानपुर नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन और 11 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी बहुत से काम किया जाना बाकी है। सभी के सहयोग से ही यह सम्भव है। उन्होंने रक्तदाताओं और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही निराकरण किया। रविवार को केशवपुर,डिगमा,खैरबार,रामपुर,सुखरी,बकिरमा, फतेहपुर,सरईटिकरा, रामपुर समेत 11पंचायतों को ओपन जिम, 25 पंचायतों में ग्रामसभा भवन और 25 पंचायतों में महिला सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
 


Share

Leave a Reply