BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मिताली राज ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी की

मिताली राज ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी की
Share

भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज इतिहास रचने जा रही हैं. मिताली राज दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के एक बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंच गई हैं. मिताली राज जब रविवार को मैदान पर उतरेंगी तो वह सचिन तेंदुलकर के बाद 22 साल तक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली दूसरी क्रिकेटर बन जाएंगी.


सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल करियब बेहद लंबा रहा है. सचिन तेंदुलकर ने 22 साल और 91 दिनों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. मिताली राज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 साल पूरे कर चुके हैं. मिताली राज रविवार को इंग्लैंड के कप्तान हीथर नाइट के खिलाफ टॉस के लिए बाहर जाएंगी तो वह अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 22 साल एक दिन पूरा कर चुकी होंगी.


सचिन तेंदुलकर की तरह मिताली राज ने भी बेहद ही कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बना ली थी. 38 साल की मिताली ने 26 जून, 1999 को आयरलैंड के खिलाफ मिल्टन कीन्स में पदार्पण किया था. उस वक्त मिताली राज की उम्र केवल 16 साल थी.


मिताली राज के नाम हैं तमाम बड़े रिकॉर्ड

 

22 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान मिताली राज ने बल्लेबाजी के तमाम बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उन्होंने 214 महिला एकदिवसीय मैचों में सात शतकों और 55 अर्धशतकों के साथ 7,098 रन बनाए हैं. जोधपुर में जन्मी यह महिला क्रिकेट में 6,000 से अधिक एकदिवसीय रन बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2364 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन भी बनाए हैं.


मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 साल पूरे करने पर खुसू जाहिर की है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले मिताली ने कहा, ''मुझे मेरे करियर पर बधाई संदेश प्राप्त करना अच्छा लगता है.''


बता दें कि रविवार को इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था. 


Share

Leave a Reply