CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चलती ट्रेन में विधायक ने की ऐसी शर्मनाक हरकत: सोशल मीडिया पर अब फोटो हो रहा वायरल

 चलती ट्रेन में विधायक ने की ऐसी शर्मनाक हरकत: सोशल मीडिया पर अब फोटो हो रहा वायरल
Share

बिहार के एक जेडीयू विधायक ने चलती ट्रेन में ऐसी शर्मनाक हरकत की है, जिसे लेकर शायद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खासे नाराज होंगे. यहां बात हो रही है विधायक गोपाल मंडल की, जो किसी न किसी वजह से विवादों में घिरे रहते हैं. यूं कहें कि विवादों से उनका चोली-दामन का नाता है. इस बार उन्होंने ऐसा काम किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया में हंगामा मचा हुआ है. हर कोई उन्हें उनकी हरकत को लेकर लताड़ रहा है. एक ट्विटर यूजर ने तो उन्हें अजीबोगरीब सलाह तक दे डाली है.

दरअसल, विधायक गोपाल मंडल पटना से लगे राजेंद्र नगर स्टेशन से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. वे चलती ट्रेन में अंडरवियर पहनकर टहल रहे थे. इस पर वहां मौजूद यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई. लेकिन उनकी बात सुनने की बजाए गोपाल मंडल उल्टा उनके साथ गाली गलौज करने लगे. जिसके बाद चलती ट्रेन में काफी हंगामा हुआ. इस वाकये को लेकर सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है. लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.

विवाद गहराने के बाद अब गोपाल मंडल सफाई देते फिर रहे हैं. अंडरवियर में घूमने के पीछे उन्होंने अजीब तर्क दिया है. उनके मुताबिक उनका पेट खराब था, इसलिए वे अंडरवियर में थे. उन्होंने यह भी कहा है कि मैं जो बोलता हूं सच बोलता हूं, झूठ नहीं बोलता हूं.
 

Share

Leave a Reply