छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सरकारी बैंकों की एफडी से जल्दी डबल होंगे पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसे

सरकारी बैंकों की एफडी से जल्दी डबल होंगे पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसे
Share

नई दिल्ली | पोस्ट ऑफिस में स्माल सेविंग्स के लिए कई स्कीम है, जिसमें एफडी करने की भी सुविधा शामिल है। बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी आप एफडी कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट के नाम से यह स्कीम उपलब्ध है, जिसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। फायदा यह है कि यहां बैंक की तुलना में एफडी पर ब्याज दर 1 फीसदी ज्यादा है। एसबीआई में जहां 5 साल की एफडी पर 507 फीसदी सालाना ब्याज है। वहीं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के तहत 5 साल की जमा पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से पोस्ट आफिस में जमा रकम दोगुनी होने में करीब 10.74 साल यानी करीब 129 महीने लग जाते हैं।
एसबीआई में कितने दिन में रकम डबल
एसबीआई में 5.7 फीसदी सालाना ब्याज के हिसाब से 12.63 साल यानी करीब 152 महीने लग जाते हैं। साफ है कि डाकघर की तुलना में एसबीआई में रकम दोगुनी होने में 2 साल ज्यादा लगता है।
 

Share

Leave a Reply