लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

गृहमंत्री से मिलने पर अड़े सांसद, मंत्रालय के बाहर दिया धरना

गृहमंत्री से मिलने पर अड़े सांसद, मंत्रालय के बाहर दिया धरना
Share

नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने टीएमसी के 16 सांसद दिल्ली पहुंचे हैं। इन सभी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री मिलने का वक्त मांगा है। समय नहीं मिलने पर गृह मंत्रालय के बाहर ममता बनर्जी के सांसदों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि त्रिपुरा की सरकार को बर्ख़ास्त किया जाना चाहिए। त्रिपुरा में गुंडा राज कायम किया गया है। गृह मंत्री से हम मिलना चाहते थे लेकिन उन्होंने हमें समय नहीं दिया है।

वहीं ताजा जानकारी के अनुसार त्रिपुरा मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा दी गई अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। मामले की सुनवाई कल यानी मंगलवार को होगी। टीएमसी ने अपनी अवमानना याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को बावजूद त्रिपुरा में निकाय चुनावों को दौरान हालात खराब हो रहे हैं, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट त्रिपुरा के अफसरों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही करे।

बता दें कि त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्य सचिव सयानी घोष की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा और टीएमसी के बीच तकरार लगातार जारी है। तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा त्रिपुरा में उनके बड़े नेताओं की रैली नहीं होने दे रही है।


Share

Leave a Reply