CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Nana Patekar : फिल्म वनवास में समाज के लिएअहम संदेश : नाना पाटेकर

Nana Patekar : फिल्म वनवास में समाज के लिएअहम संदेश : नाना पाटेकर
Share

 वाराणसी, 14 दिसंबर । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (actor nana patekar) का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म वनवास ( Film- Vanvaas) सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक अहम संदेश भी है।
नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा (Nana Patekar and Utkarsh Sharma) हाल हीं में फिल्म 'वनवास' के प्रमोशन के सिलसिले में दौरान वाराणसी पहुंचे। दोनों कलाकारों ने फिल्म के विषय, अपने किरदारों और शूटिंग से जुड़े दिलचस्प अनुभवों को साझा किया।
नाना पाटेकर ने फिल्म 'वनवास' के बारे में बात करते हुए कहा, "यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक अहम संदेश भी है। यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।
वहीं, उत्कर्ष शर्मा ने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा, इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी कोशिश रही है कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर सकूं।
मीडिया से बातचीत के बाद दोनों कलाकारों ने वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों का दौरा किया और गंगा आरती (Ganga Aarti) में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शहर की सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव किया और स्थानीय प्रशंसकों के साथ बातचीत की।
अनिल शर्मा द्वारा लिखित , निर्मित और निर्देशित फिल्म वनवास को 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज की जाने वाली इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में नज़र आएंगे।


Share

Leave a Reply