लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BIG BREAKING : नेशनल रेसलर निशा दहिया हत्या की खबर निकली झूठी, रेसलर निशा ने विडियो जारी कर कहा "मै तो जिन्दा हूँ"

BIG BREAKING : नेशनल रेसलर निशा दहिया हत्या की खबर निकली झूठी, रेसलर निशा ने विडियो जारी कर कहा "मै तो जिन्दा हूँ"
Share

हरियाणा | राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान निशा दहिया की हरियाणा के सोनीपत में गोली मारकर हत्या करने की खबर गलत निकली. निशा ने खुद एक वीडियो जारी कर इस खबर को गलत बताया. इससे पहले खबर आई थी कि हमलावरों ने निशा के अलावा उनके भाई को भी निशाना बनाया, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. खबर में दावा किया गया था कि हमले में निशा की मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि बाद में इस खबर को निशा और पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक  ने फर्जी बताया. इतना ही नहीं, निशा का एक वीडियो रेसलिंग फेडरेशन ने जारी किया तो वहीं साक्षी ने निशा के साथ एक फोटो शेयर की.

इससे पहले एक खबर में दावा किया गया था सोनीपत के हलालपुर गांव में सुशील कुमार के नाम से एक रेसलिंग अकादमी चलती है, जहां निशा और उनके भाई समेत मां पर हमला किया गया. बता दें कि निशा ने 6 नवंबर को सर्बिया में अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था, तब उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने बधाई भी दी थी.

निशा के साथ साक्षी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘वह जिंदा हैं. Fake News.’ फोटो में निशा और साक्षी दोनों एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं. बाद में यह भी कहा गया कि सोनीपत में एक निशा नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जो रेसलिंग करती थीं.

निशा दहिया की मौत की खबर पुलिस के हवाले से पीटीआई ने शेयर की थी. (Twitter)
इससे पहले पीटीआई न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया पर निशा दहिया की मौत की खबर शेयर की थी. ट्वीट में लिखा था- हरियाणा के सोनीपत में रेसलर निशा दहिया और उनके भाई की गोली मारकर हत्या: पुलिस. बाद में खुद निशा ने सामने आकर इस खबर को फर्जी बताया. वह पूरी तरह ठीक हैं और गोंडा में चैंपियनशिप खेल रही हैं.


Share

Leave a Reply