BJP में नया युग: Nitin Nabin ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, निर्विरोध चुनाव की संभावना
नई दिल्ली: बिहार के युवा नेता और पूर्व मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin nomination news) ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
BJP के हेडक्वार्टर में चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत अगले 24 घंटे में कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन पत्र जमा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय समेत अन्य राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और सांसदों ने भी नितिन नवीन का समर्थन किया।
नामांकन कार्यक्रम में जेपी नड्डा, हरदीप पुरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद और पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
नितिन नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। कल यानी 20 जनवरी को बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा।
BJP के वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्य इकाईयों के अध्यक्षों ने नितिन नबीन के कर्तव्यनिष्ठ और युवा नेतृत्व की तारीफ की और उनका समर्थन किया। बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि पहली बार कोई बिहार का नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है।
ये भी पढ़े
-
नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत
24-Oct-2026 10:09:55 am -
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12-Oct-2026 8:23:42 am -
तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर फिर बयान, बोलीं- ‘मेरे लिए उनका निधन ईवल डेड जैसा’
10-Oct-2026 8:41:58 am -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी
07-Oct-2026 5:08:57 pm





















