CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

टेलीग्राम का नया फीचर, अब WhatsApp chat history को किया जा सकता है ट्रांसफर, जानिये कैसे

टेलीग्राम का नया फीचर, अब WhatsApp chat history को किया जा सकता है ट्रांसफर, जानिये कैसे
Share

जब से मैसेजिंग ऐप व्हाट्सप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलसी को इंट्रोड्यूस किया है तब से यूजर्स अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सजग है और इस नई प्राइवेसी पॉलिसी से व्हाट्सएप्प को कहीं न कहीं झटका भी लगा है. व्हाट्सएप्प की इस पॉलिसी के बाद लाखों की संख्या में लोगों ने दूसरे मैसेजिंग ऐप को तलाशना शुरू कर दिया है. इस बीच टेलीग्राम में यूजर्स की संख्या 60 करोड़ को पार चुकी है और टेलीग्राम यूजर्स को लुभाने के लिए नए नए फीचर्स ला रहा है.
एनक्रिप्टेड मैसंजिंग एप टेलीग्राम की तरफ से एक नया अपडेट पेश किया गया है, जिसके तहत व्हाट्सएप, लाइन और काकाओटॉक जैसे एप्स से टेलीग्राम के प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपने चैट को ट्रांसफर कर सकेंगे. इसमें किसी एक इंसान को भेजे गए चैट से लेकर ग्रुप चैट तक को ट्रांसफर किया जा सकेगा और साथ ही साथ फोटोज सहित वीडियो कॉल्स को भी स्थानांतरित किया जा सकेगा.


टेलीग्राम संग 60 करोड़ से अधिक यूजर्स जुड़ गए हैं. ऐप ने अपने एक बयान में कहा है कि मैसेजेस को आज के दिन इम्पोर्ट तो किया जा सकेगा, लेकिन उनमें ओरिजिनल टाइमस्टैंप्स शामिल होंगे.
कंपनी ने कहा, “टेलीग्राम पर चैट के सभी मेंबर्स मैसेजेस को देख पाएंगे. इस अपडेट के साथ आपको और भी कई सारी चीजें मिलेंगी जैसे कि सीक्रेट चैट या अपना बनाया हुआ कोई ग्रुप या कॉल हिस्ट्री को यूजर्स अपने मन मुताबिक कभी भी डिलीट कर पाएंगे.”
 


Share

Leave a Reply