BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 जुलाई को...18 तक नामांकन

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 जुलाई को...18 तक नामांकन
Share

 कोलंबो / श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच नए राष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. श्रीलंकाई मीडिया ने स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे. इसके बाद 20 जुलाई को इस पद के लिए वोटिंग होगी. मालूम हो कि पिछले दिनों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद राष्ट्रपति ने 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था.  

पड़ोसी देश में हैं राष्ट्रपति, जल्द लौटेंगे देश

स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने बीबीसी को बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश छोड़ दिया है. वह एक पड़ोसी देश में हैं. वह बुधवार तक देश लौट आएंगे.

उन्होंने बताया कि सभी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद 15 जुलाई को संसद बुलाने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि सांसदों ने आज अंतरिम सर्वदलीय सरकार के लिए संसद की आर्थिक समिति के सामने एक योजना पेश की, जो 8 जुलाई को हुई चर्चाओं पर आधारित थी.

'नई सरकार का विरोधी अराजकता के लिए होगा जिम्मेदार'    

वहीं विपक्ष के नेता सांसद साजिथ प्रेमदासा ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे पर जमकर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति, पीएम और पोहोट्टुवा सरकार ने अपनी वैधता खो दी है. पिछले ढाई साल में उन्होंने हमारे देश को तबाह कर दिया है. हम नए राष्ट्रपति और नए पीएम के साथ नई सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर कोई इस प्रक्रिया का विरोध करता है तो वह आगे होने वाली अराजकता के लिए जिम्मेदार होगा.

स्पीकर के घर जूम पर हुई थी बैठक

स्पीकर के घर जूम पर हुई बैठक के बाद सांसद हर्षा डी सिल्वा ने ट्वीट कर बताया कि मीटिंग में राष्ट्रपति और पीएम के पद छोड़ने की मांग की गई थी. इसके अलावा कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त करने पर सहमति बनी थी. इसमें कहा गया था कि कार्यवाहक राष्ट्रपति कुछ हफ्ते के लिए चुना जाएगा. अगले कुछ दिनों में अंतरिम सर्वदलीय सरकार का गठन किया जाएगा और जल्द चुनाव कराए जाएंगे.


Share

Leave a Reply