BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

SUSHANT CASE : सुशांत सिंह राजपूत केस में आया नया मोड़, पड़ोस में रहने वाली महिला ने किये कई अहम खुलासे

SUSHANT CASE : सुशांत सिंह राजपूत केस में आया नया मोड़, पड़ोस में रहने वाली महिला ने किये कई अहम खुलासे
Share

मुंबई | सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच के दौरान नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं और केस में नया मोड़ आ रहा है | हाल ही में खबर सामने आई कि डॉक्टर्स ने सुशांत का पोस्टमार्टम बहुत ही जल्दबाजी में किया क्योंकि मुंबई पुलिस ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था | आपको बता दें कि केस को लेकर एक और खुलासा हुआ है | सुशांत की पड़ोस में रहने वाली महिला का कहना है कि सुशांत के सुसाइड से एक दिन पहले कोई पार्टी नहीं हुई थी और उस दिन फ्लैट की लाइटें बंद थीं |

READ : रोजगार : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, देखें कब है आवेदन करने की आखरी तिथि 
सुशांत की महिला पड़ोसी ने मीडिया के सामने कहा कि सुशांत सुबह 7 बजे तक जगता था और उसके फ्लैट की लाइटें कभी इतनी जल्दी बंद नहीं होती थी | लेकिन 13 जून की रात लगभग 10:30 - 10:45 बजे सभी लाइटें बंद थी | सिर्फ किचन की लाइट चालू थी | उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य बात नहीं है | उन्होंने ये भी दावा किया कि सुशांत की मौत से एक दिन पहले वहां कोई पार्टी नहीं हुई थी |

 

सीबीआई ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन
शनिवार को सीबीआई टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया | केंद्रीय एजेंसी की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ दोपहर ढाई बजे मों ब्लां अपार्टमेंट पहुंचे | सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में सीबीआई की टीम सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट किया है |

 

सीबीआई के साथ सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज मौजूद थे
इस काम को अंजाम देने के लिए सीबीआई की टीम सभी साजो सामान लेकर पहुंची थी | इस दौरान सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस को बाहर खड़े रहने को कहा है | एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राजपूत के रसोइया नीरज और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की टीम के साथ थे |’’ सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश और नीरज को साथ लेकर आई है | मौके के वक्त सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज वहां मौजूद थे |


Share

Leave a Reply